पंकज, पंक-सलिल में पुष्पित,
सुन्दर, सुरभित और सुगन्धित
हृदय-पटल पर यदि खिल जाए,
सचमुच समाधान मिल जाए।
जीवन-नलिन मुदित यदि हर-पल,
तो कठिनाई, मुश्किल भी हल।
विविध रंग,मन-अंबुज पाए,
खुशियों का शतदल खिल जाए।।
सुन्दर, सुरभित और सुगन्धित
हृदय-पटल पर यदि खिल जाए,
सचमुच समाधान मिल जाए।
जीवन-नलिन मुदित यदि हर-पल,
तो कठिनाई, मुश्किल भी हल।
विविध रंग,मन-अंबुज पाए,
खुशियों का शतदल खिल जाए।।
No comments:
Post a Comment