होलिकोत्सव पर समर्पित चन्द पंक्तियाँ-----
मानवीकरण द्वारा होली,दिशा,धरा,पवन का, वसन्त के साथ होली खेलने का चित्रण है ।अन्त में होली तथा महारास की धूम सब कृष्णमय हो गई।'श्रीकृष्णःशरणम् मम्'।
मानवीकरण द्वारा होली,दिशा,धरा,पवन का, वसन्त के साथ होली खेलने का चित्रण है ।अन्त में होली तथा महारास की धूम सब कृष्णमय हो गई।'श्रीकृष्णःशरणम् मम्'।
वासन्ती महारास
----------------------
----------------------
ऋतुराज 'वसंत' उमंग लिए
मदमस्त 'पवन' संग झूम रहे,
यह देख जली,मचली 'होली'
लेकर आई कुछ रंग नए।।
पिचकारी रंग-भरी मारी,
कोमल 'वसंत' तिलमिला गए।
जब रंग गुलाल मला गालों पर,
प्रिय 'वसंत' खिलखिला गए।।
कोमल 'वसंत' तिलमिला गए।
जब रंग गुलाल मला गालों पर,
प्रिय 'वसंत' खिलखिला गए।।
फिर झूम-झूम,कुछ घूम-घूम,
कुछ महक-महक आ गई 'दिशा'
'होली-वसन्त' का मिलन देख,
अकुलाई कुछ बलखाई 'दिशा'।।
कुछ महक-महक आ गई 'दिशा'
'होली-वसन्त' का मिलन देख,
अकुलाई कुछ बलखाई 'दिशा'।।
मुरली,मृदंग,ढप, ढोल बजे,
शहनाई बजी यमुना-तीरे।
रच गया रास,छिड़ गया फाग,
रंग-स्याम चढ़ा धीरे-धीरे ।।
शहनाई बजी यमुना-तीरे।
रच गया रास,छिड़ गया फाग,
रंग-स्याम चढ़ा धीरे-धीरे ।।
दुल्हन-सा सब श्रृंगार किए,
'धरती' भी अब रंगीन हुई।
फिर महारास की धूम मची,
'कान्हा' में ही तल्लीन हुई।।
'धरती' भी अब रंगीन हुई।
फिर महारास की धूम मची,
'कान्हा' में ही तल्लीन हुई।।
ये 'पिय-वसंत' ही 'कान्हा' है,
वासन्ती-रंग 'व्रजबाला है'।
होलिका पवन' संग'धरा','दिशा',
हर गोपी देवी-बाला है।।
वासन्ती-रंग 'व्रजबाला है'।
होलिका पवन' संग'धरा','दिशा',
हर गोपी देवी-बाला है।।
आओ!हम भी सप्त रंगों से,
होली का त्यौहार मनाएँ।
सुमनों की बौछार करें,
सब 'कृष्ण'-प्रेम में खो जाएँ।।
होली का त्यौहार मनाएँ।
सुमनों की बौछार करें,
सब 'कृष्ण'-प्रेम में खो जाएँ।।
-----------------------
डाॅ0(श्रीमती)गीता मिश्रा
रचना-तिथि-15.3.2019
No comments:
Post a Comment